नमस्कार! आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि CPCT Full Form क्या होता है और हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि इसको हिंदी में क्या कहते हैं। इसके अलावा इससे जुड़ी हुई अन्य दूसरी जानकारी भी हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
क्योंकि अगर आप CPCT Full Form के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
CPCT Full Form- सीपीसीटी फुल फॉर्म क्या है ?
CPCT का फुल फॉर्म है कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (Computer Proficiency Certification Test) है और इसको हिंदी में कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाण पत्र परीक्षा कहते हैं।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक कंप्यूटर परीक्षा है जो मध्य प्रदेश में बहुत फेमस है।
CPCT क्या है ?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह एक कंप्यूटर परीक्षा है जिसको मध्यप्रदेश राज्य सरकार यह जांचने के लिए करवाती है कि उम्मीदवार को कंप्यूटर का कितना ज्ञान है। साथ ही यह भी जान लीजिए कि इस परीक्षा को मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (MAP IT) द्वारा करवाया जाता है।
इसके अलावा यह भी जान लीजिए कि इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी विभागों में ऐसे उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है जहां पर कंप्यूटर के ज्ञान के साथ-साथ टाइपिंग के ज्ञान की भी आवश्यकता होती है।
CPCT परीक्षा की जानकारी –
सीपीसीटी की परीक्षा हर साल होती है और यह बता दें कि यह परीक्षा 1 साल में 6 बार आयोजित करवाई जाती है। अगर कोई उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो वह उसके लिए बहुत आराम से आवेदन कर सकता है।
CPCT आवेदन प्रक्रिया –
अगर आप इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले CPCT ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए अप्लाई करना होगा।
बता दें कि यह परीक्षा 2 घंटे की होती है और इसमें उम्मीदवार को दो पार्ट में पेपर करना होता है। पहले पार्ट में कैंडिडेट से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और दूसरे पार्ट में हिंदी और इंग्लिश का टाइपिंग टेस्ट होता है।
CPCT परीक्षा का लाभ –
अगर कोई कैंडिडेट इस परीक्षा को पास कर लेता है तो वह सरकारी विभाग में निकलने वाली नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है जैसे डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, इंग्लिश टाइपिस्ट, हिंदी टाइपिस्ट इत्यादि।
CPCT परीक्षा का मुख्य उद्देश्य –
- उम्मीदवार के अंदर कंप्यूटर के साथ-साथ टाइपिंग स्किल को विकसित करना।
- इसके माध्यम से सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी विभागों में भर्ती के समय कैंडिडेट की योग्यता को जांचने के लिए एक निष्पक्ष सिस्टम का विकास करना है।
- साथ ही इसका उद्देश्य यह भी है कि सरकारी विभागों में उम्मीदवार की योग्यता के अनुसार भर्ती में सहयोग।
निष्कर्ष
दोस्तों यह था हमारा आज आर्टिकल जिसमें हमने आपको CPCT Full Form के बारे में जानकारी दें। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया कि इस को हिंदी में क्या कहते हैं। साथ ही हमने आपको इससे जुड़ी हुई दूसरी जानकारी भी दे दी है और
हमें पूरी आशा है कि हमारी आजकल आपके लिए काफी उपयोगी रहा होगा।
अंत में हमारी आपसे एक छोटी सी रिक्वेस्ट है कि हमारे इस आर्टिकल को अपने जानने वालों के साथ और अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि अगर वह भी CPCT Full Form के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो उनको भी सही जानकारी प्राप्त हो जाए।