नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे UPS Full Form के बारे में और इसके अलावा हम आपको यह जानकारी भी देंगे कि इसको हिंदी में क्या कहते हैं।
आपने शायद यह नाम तो अवश्य सुना होगा लेकिन अगर आपको इसका पूरा नाम नहीं पता है तो आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिर तक पूरा पढ़ें क्योंकि हम इसमें इससे संबंधित सारी अनिवार्य जानकारी देने वाले है।
जिसमें इसके पूरे नाम के अलावा हम दूसरी अन्य महत्वपूर्ण बातें भी आपको बताएंगे।
UPS Full Form – यूपीएस का फॉर्म क्या है?
UPS का फुल फॉर्म है अनइंटरप्टिबल पावर सप्लाई (Uninterruptible Power Supply) और इसको हिंदी में अबाधित बिजली आपूर्ति कहा जाता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके माध्यम से कंप्यूटर में बिजली की कमी को बिना किसी रूकावट के पूरा करने का कार्य किया जाता है।
UPS क्या होता है?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह कंप्यूटर में बिजली के करंट को नियमित करके उसको सीपीयू तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसा यह बिना किसी समस्या के करता है।
इसके अलावा अगर एकदम से लाइट चली जाए तो यह आपको उस टाइम इतना समय देता है कि आप सुरक्षित तौर पर अपने कंप्यूटर को शटडाउन कर दें।
UPS के प्रकार कितने हैं?
1. स्टैंड बाय यूपीएस (Stand by UPS)-
इसका प्रयोग अधिकतर पर्सनल कंप्यूटर में किया जाता है और यह कंप्यूटर में उस समय करंट सप्लाई करता है जब कंप्यूटर के मेन पावर में बाधा आती है और कंप्यूटर बंद हो जाता है।
2. लाइन इंटरएक्टिव यूपीएस (Line Interactive UPS)
यहां बता दें कि यह यूपीएस दो तरह से काम करता है और जब वोल्टेज कम या ज्यादा होता है तो उस समय इसके माध्यम से पूरी तरह प्रॉपर वोल्टेज प्रोवाइड किया जाता है।
3. डेल्टा कन्वर्जन ऑन-लाइन (Delta Conversion On-Line)
यह एनर्जी को काफी बचाता है और वोल्टेज को पूरी तरह से मेंटेन रखता है।
UPS के पार्ट्स क्या-क्या है?
- रेक्टिफायर
- बैटरी
- इनवर्टर
UPS के फायदे क्या-क्या है?
- इसका सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य फायदा यह है कि यह बिजली जाने के बाद भी लगातार काम करता रहता है।
- यह कंप्यूटर में बिजली की कमी नहीं होने देता और इसको हर तरह के नुकसान से बचाता है।
- इसके अलावा यह कंप्यूटर में एक संतुलित करंट का परवाह करता है ताकि आपका काम ठीक से हो।
- अचानक अगर कंप्यूटर बंद हो जाए तो उससे डाटा लॉस्ट हो जाता है परंतु यूपीएस बिजली जाने पर आपको इतना टाइम दे देता है जिसमें आप अपने कंप्यूटर को आराम से बंद कर सकें।
निष्कर्ष
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको जानकारी दी कि UPS Full Form क्या होता है और इस को हिंदी में क्या कहते हैं। इसके अलावा हमने आपको इससे जुड़ी हुई अन्य दूसरी महत्वपूर्ण बातें भी बताई
पूरी उम्मीद है कि आप के लिए यह जानकारी काफी उपयोगी रही होगी। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करें ताकि यह जानकारी सभी तक पहुंच सके।